UPPSC PET 2026 EXAM DATE: परीक्षा की तारीखों में बदलाव, अब 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को होगी परीक्षा!

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) 2026 को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी की है। आयोग ने परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है। आयोग की ओर से जारी ताजा पत्र के मुताबिक, अब यह परीक्षा पहले तय हुई तारीखों पर न होकर नई तारीखों पर आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक की ओर से 24 सितंबर, 2026 को जारी इस अहम पत्र (पत्र संख्या- 14-17/36/तीन(परी-0-1)/2026/खण्ड-2) में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UPPSC PET 2026 EXAM DATE

UPPSC PET 2026 EXAM DATE छात्रों के लिए बड़ी अपडेट:

आयोग के पूर्व में जारी पत्रों (दिनांक 11 सितंबर, 2026) के मुताबिक, PET 2026 की लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अब ताजा आदेश के अनुसार, परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

नई तारीखों के अनुसार, UPPSC PET 2026 की परीक्षा अब निम्नलिखित दिनों में आयोजित कराई जाएगी:

  • 25 अक्टूबर, 2026 (रविवार)

  • 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)

  • 01 नवंबर, 2026 (रविवार)

परीक्षा केंद्रों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी:

आयोग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जनपदीय समितियों के अनुमोदन के बाद संबंधित जिलाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सूची आयोग को उपलब्ध करा दी थी।

इन सूचियों को आयोग द्वारा संकलित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी/एसएसपी), उ0प्र0 लखनऊ को भेज दिया गया है। खास बात यह है कि आयोग ने जनपदों से प्राप्त परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र का अवलोकन करते हुए NIC (National Informatics Centre) पोर्टल पर परीक्षा केंद्रों की फीडिंग संबंधी कार्य भी पूर्ण कर लिया है।

UPPSC PET 2026 EXAM DATE

छात्रों के लिए संदेश:

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे तारीखों में हुए इस बदलाव को ध्यान में रखें और अपनी तैयारी के शेड्यूल को उसी हिसाब से एडजस्ट करें। परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट और एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक अपडेट जल्द ही UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join 🔘